राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज-रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला प्रदेश के डिंडोरी जिले का है जहां सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना गाड़ासरई थाना क्षेत्र की

दरअसल घटना जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर रत्ना गांव की है, जहां कार और मालवाहक वाहन (पिक-अप) की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोग घायल है। घायलों को गाड़ासरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गाड़ासरई थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कार सवार लोग कहां से कहां आ-जा रहे थे इसकी जानकारी नहीं है।

डकैती की साजिश रचते 6 बदमाश गिरफ्तारः वारदात के लिए सोशल मीडिया के जरिए यूपी से बुलाए थे ‘शूटर’

मृतक और घायलों के नाम

अन्नू साहू पिता प्यारे लाल और प्यारी बाई पति प्यारे लाल साहू दोनों निवासी गोरखपुर है। घायलों में सन्दीप साहू, सरवन साहू माधोपुर, गायत्री बाई साहू अजय साहू गोरखपुर शामिल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m