अनिल शर्मा, बराड़ा. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया भारी बढ़ोतरी को लेकर मुलाना की विधायक पूजा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ‘आपदा को अवसर’ बनाकर लगातार आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है.
विधायक पूजा ने कहा कि 1 मई 2026 को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब ₹993 की भारी वृद्धि की गई है, जिससे इसकी कीमत ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50 से भी अधिक हो गई है। वहीं, 7 मार्च 2026 को घरेलू सिलेंडर के दामों में ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी।
इसके अलावा, छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी ₹261 की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों में कमर्शियल सिलेंडर ₹1,500 से अधिक महंगा हो चुका है, जो सीधे तौर पर छोटे व्यापारियों, ढाबा संचालकों और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है।
इसका असर आम जनता की थाली पर पड़ेगा और खाने-पीने की वस्तुएं महंगी होना तय है। विधायक ने आरोप लगाया कि देश पहले ही महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहा है, ऐसे में यह बढ़ोतरी आग में घी डालने का काम कर रही है। छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं, लेकिन सरकार को जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा जताई गई महंगाई बढ़ने की आशंका अब सच साबित हो रही है।

सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और परिवारों के लिए खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। अंत में विधायक पूजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए, ताकि आम जनता और छोटे कारोबारियों को राहत मिल सके।
- करनाल में बढ़ते साइबर फ्रॉड पर पुलिस का एक्शन… सड़क पर उतरकर लोगों को दी ये खास चेतावनी
- हरियाणा में मनोहर लाल के जन्मदिन पर बड़ा सियासी शक्ति प्रदर्शन… सैकड़ों युवाओं की BJP में एंट्री, क्या बदलेंगे चुनावी समीकरण?
- DC vs CSK IPL 2026: दिल्ली ने चेन्नई को दिया 155 रन का लक्ष्य, समीर रिजवी ने बनाए 40 रन, नूर अहमद ने झटके 2 विकेट
- 219 दिन की देरी पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की याचिका, जानिए पूरा मामला…
- बरगी डैम हादसे पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, क्रूज में मौजूद चालक समेत सदस्यों पर FIR करने का आदेश, कही ये बड़ी बात
