सोनू वर्मा, नूंह। तावड़ू उपमंडल के गांव जोरासी में मंगलवार को एक होलसेल वेयरहाउस में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आग इतनी भयानक थी कि इसकी ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार करीब 10 किलोमीटर दूर तक साफ दिखाई देता रहा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे वेयरहाउस को अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, वेयरहाउस में कॉस्मेटिक से जुड़ी चार फैक्ट्रियों का भारी मात्रा में सामान रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती गई और कुछ ही मिनटों में स्थिति बेकाबू हो गई। हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले हल्का धुआं उठता दिखा, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।सूचना मिलते ही तावड़ू फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए भिवाड़ी, बिलासपुर, सोहना और नूंह से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और भीड़ को नियंत्रित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य सुचारू रूप से जारी रखे। प्रशासन का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं।
- DC vs CSK IPL 2026: दिल्ली ने चेन्नई को दिया रन का लक्ष्य, समीर रिजवी ने बनाए 40 रन, नूर अहमद ने झटके 2 विकेट
- 219 दिन की देरी पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की याचिका, जानिए पूरा मामला…
- बरगी डैम हादसे पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, क्रूज में मौजूद चालक समेत सदस्यों पर FIR करने का आदेश, कही ये बड़ी बात
- US सैन्य विमान फारस की खाड़ी से हुआ लापता, ‘7700’ इमरजेंसी सिग्नल भी भेजा
- बिहार में अब ‘लोक सेवक आवास’ कहलाएगा CM हाउस: 1 अणे मार्ग और 5 देशरत्न मार्ग का हुआ विलय, जानें क्यों पड़ा यह नाम

