कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। Gwalior Student Kidnapped: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सगे भाइयों ने पानी भरने निकली युवती को किडनैप कर लिया। इस दौरान उस पर जबरन शादी का दबाव बनाया गया।
यह भी पढ़ें: Jabalpur Bargi Dam Accident: क्रूज के मलबे की जांच करेंगे एक्सपर्ट, जांच से पहले चकनाचूर करने पर उठे सवाल
दरअसल, मोहना थाना का पूरा मामला है जहां 16 साल की छात्रा कुएं में पानी भरने के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले धीरज पाल ने अपने सगे भाई नेपाल पाल के साथ युवती के पास पहुंचा और उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। युवती ने इनकार किया तो उसे जबरन बाइक पर बिठाकर सहसारी के घने जंगल ले गया, जहां उसे करीब तीन घंटे बंधक बना कर रखा।
यह भी पढ़ें: जबलपुर में 1 हजार करोड़ के फ्लाईओवर से गिरने लगे कंक्रीट, बाल-बाल बचे राहगीर, एक साल पहले हुआ था निर्माण
परिजनों की तलाश और ग्रामीणों की हलचल बढ़ते ही आरोपी डर गए और छात्रा को गांव के ही मोड़ पर छोड़कर भाग गए।आरोपियों की धमकी से डरी सहमी छात्रा पांच दिन तक गुमसुम रही। परिजनों के पूछने पर आपबीती सुनाई। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों पर अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

