लखनऊ. बंगाल चुनाव के नतीजे बीजेपी के पक्ष में आने के बाद तमाम विपक्षी ईवीएम, चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं. इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला है. केशव मौर्य ने कहा, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव जैसे नेताओं का चुनाव हारने के बाद ‘सियासी प्रलाप’ करना लोकतंत्र के प्रति भद्दा मजाक है. लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है.
इसे भी पढ़ें- ‘मैंने NDA में अफसरों को पढ़ाया…’, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले बाबा को मिलिट्री हॉस्पिटल ले गई आर्मी, तंगहाली में कर रहे थे गुजर-बसर
आगे केशव मौर्य ने कहा, चुनाव हारने के बाद आत्ममंथन करने के बजाए ईवीएम, चुनाव आयोग और अन्य एजेंसियों पर ठीकरा फोड़ने का मतलब है कि अपनी नाकामी ढकना. सत्ता में रहने पर ये नेता लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को ताक पर रखकर अपने परिवार को ही सब-कुछ समझकर सत्ता का बल भर दुरुपयोग करते हैं.
इसे भी पढ़ें- ‘ममता बनर्जी इंतजार करती रही लेकिन अखिलेश… ‘, बंगाल न जाने पर राजभर ने सपा मुखिया को घेरा, कहा- अब दीदी को झूठा ढांढस देंगे
आगे उन्होंने कहा, भाजपा का मुकाबला करने के लिए इनके दलों को जमीन पर उतरकर पसीना बहाने की हिम्मत होनी चाहिए, लेकिन हारने पर भाजपा को कोसने और संवैधानिक संस्थाओं का मजाक उड़ाने पर वे खुद जनता के बीच उपहास का पात्र बनते हैं. जनता है, सब जानती है. उसने यह तय कर लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है, इसलिए भाजपा ही देश का वर्तमान और भविष्य है.
इसे भी पढ़ें- एनकाउंटर में मारा गया दरिंदा! 7 साल के बच्चे की रेप के बाद की थी हत्या
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

