अनिल शर्मा, अम्बाला/चंडीगढ़. हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान के स्वाभिमान के प्रतीक, देशभक्ति को पूरी तरह समर्पित वीर महाराणा प्रताप जी की जयंती पर अम्बाला छावनी के सदर बाजार में उनकी साढ़े 12 फुट ऊंची मूर्ति को स्थापित किया जाएगा।
विज ने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापित करने के लिए उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपए की राशि नगर परिषद अम्बाला सदर को दी थी और इसी राशि से यह मूर्ति स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि मूर्ति 16 क्विंटल वजनी है और धातु की है। मूर्ति अम्बाला छावनी में पहुंच चुकी है और इसे 9 मई को प्रात: 11 बजे सदर बाजार चौक पर स्थापित किया जाएगा।
वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज सदर चौक पर मूर्ति स्थापित करने वाले स्थल का अवलोकन किया और मौके पर नगर परिषद अधिकारियों से मूर्ति स्थापित करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिमा के आसपास रोशनी का भी व्यापक प्रावधान होना चाहिए जिससे रात्रि में मूर्ति का आकर्षण रहे।
गौरतलब है कि यह मूर्ति जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार महावीर भारती द्वारा बनाई गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से महाराणा प्रताप जी की मूर्ति को स्थापित किया जा रहा है।

- CM धामी ने पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़, कहा- अंत्योदय पर सरकार का फोकस, 60 वर्ष पूरी होते ही मिले पेंशन
- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: गर्भवती महिला की बेरहमी से हत्या, पति के घर के बाहर दे रही थी धरना
- भोपाल में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म: 70 साल के रिटायर्ड वकील ने की दरिंदगी, नातिन के साथ खेलता देख बिगड़ी नियत
- खतरा रोजी-रोटी पर! सड़क चौड़ीकरण बना व्यापारियों के लिए मुसीबत, नुकसान को लेकर सपा ने सरकार को दे डाली चेतावनी
- कर्ज, डर और संकट करता है परेशान, तो इस कालाष्टमी करें ये उपाय …

