प्रवीण भारद्वाज, पानीपत. सीआईए टू पुलिस टीम ने अनाज मंडी के पास एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पठान मौहला निवासी अनमोल के रूप में हुई है। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर में अनाज मंडी के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया।
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान अनमोल पुत्र हरविंद्र निवासी पठान मौहल्ला के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक 3 मई को गंगापुरी रोड पर गली में घर के बाहर से चोरी करना स्वीकारा।

बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में गंगापुरी रोड निवासी भीम पुत्र राकेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : सैनिकों और पूर्व सैनिकों को संपत्ति रजिस्ट्री में स्टाम्प शुल्क पर 25% की छूट
- बड़ी खबर : शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या
- जिगरी के साथ जिंदगी को अलविदाः शादी से लौट रहे थे 2 दोस्त, तभी दोनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान…
- MP में प्रशासनिक फेरबदल: दो सीनियर IAS अधिकारियों के विभाग बदले, संजय शुक्ला को गृह, शिवशेखर शुक्ला को GAD का जिम्मा
- SRH vs PBKS IPL 2026: हैदराबाद ने पंजाब से छीना नंबर 1 का ताज, रोमांचक मुकाबले में 33 रन से हराया, काम नहीं आई कूपर कोनेली की नाबाद शतकीय पारी

