प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पानीपत पुलिस ने जागरूकता अभियान को और तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत नशा मुक्त टीम ने बुधवार को बापौली गांव के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उनके भविष्य और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और उन्हें प्रेरित किया गया कि वे खुद भी नशा न करें और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें। इसके साथ ही टीम ने गांव में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

अभियान के जिला नोडल अधिकारी डीएसपी प्रणय कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई और खेलों पर ध्यान दें और नशे से दूर रहें।उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं नशे की गतिविधि हो रही हो तो इसकी सूचना पुलिस या नेशनल नारकोटिक्स MANAS हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
- मानवता शर्मसार: माता-पिता ने अपने ही बच्चों को दलाल को बेचा, पुलिस ने 6 का किया सुरक्षित रेस्क्यू
- अंबाला में पशु क्रूरता की हदें पार: ट्रक में ठूंस कर भरे गए 38 मवेशियों को पुलिस ने कराया मुक्त, जानें पूरा मामला
- कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को कुचला, बेटे के सामने तोड़ा दम
- सेक्सटॉर्शन रैकेट के मुख्य सरगना और ऑपरेटर अब्बास खान हुआ गिरफ्तार, दिल्ली साइबर पुलिस ने राजस्थान से दबोचा
- लापरवाही की हद: संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुए 3 बाल अपचारी, ग्रिल तोड़कर भागने में हुए कामयाब, नहीं लगा कोई सुराग

