मोहाली। मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आज प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के दौरान फिल्मी ड्रामा देखने को मिला। सनटेक सिटी प्रोजेक्ट में हुई कथित धोखाधड़ी के मामले में ईडी की टीम जब यहां एक आईटी प्रोफेशनल के घर पहुंची, तो जांच से बचने के लिए नौवीं मंजिल से पैसों से भरा बैग नीचे फेंक दिया गया। जैसे ही ईडी की टीम टावर की ओर बढ़ी, ऊपर से एक बैग नीचे फेंका गया। टावर के नीचे पहले से ही खड़ा एक ड्राइवर बैग उठाकर भागने लगा, लेकिन सतर्क ईडी अधिकारियों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
जानकारी के मुताबिक, बैग से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बैग गिरने की वजह से नोटों की गड्डियां जमीन पर बिखर गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नितिन गोयल के घर हुई छापेमारी
सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी नितिन गोयल नामक व्यक्ति के आवास पर की गई है। ईडी की यह कार्रवाई सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़ी धोखाधड़ी की जांच का हिस्सा है। इसी मामले के तहत चंडीगढ़ और मोहाली में कुल 12 स्थानों पर दबिश दी गई है।
इन बिल्डरों पर है धोखाधड़ी का आरोप
जांच का दायरा कई बड़े बिल्डरों और निर्माण कंपनियों तक फैला हुआ है। इनमें मुख्य रूप से एबीएस टाउनशिप, अल्टस बिल्डर्स, धीर कंस्ट्रक्शन शामिल है। इन बिल्डरों पर आरोप है कि उन्होंने आम लोगों के साथ धोखाधड़ी की और गमाडा से प्राप्त सीएलयू लाइसेंसों का दुरुपयोग किया है। फिलहाल ईडी की टीमें दस्तावेजों को खंगाल रही हैं, हालांकि अभी तक किसी अधिकारी ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
- दिल्ली द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था: CM रेखा गुप्ता
- जहर उगलने वाली फैक्ट्री! जहरीले धुंए के साए में मुगलसराय का ये क्षेत्र, इकाई को नोटिस जारी
- Rajasthan News: थाने पर भीड़ ने किया हमला, SHO के चेहरे पर आए 8 टांके, 20 उपद्रवी गिरफ्तार, एक बुलेट बनी वजह
- BSF चौक धमाका मामला: जालंधर के जमशेर से संदिग्ध गिरफ्तार, ISI और विदेशी हैंडलर्स से जुड़े तार
- 4 दिनों में 5 महिलाओं की मौत, VIMSAR को लेकर प्रशासन ने दिए आंतरिक जांच के आदेश …

