चंडीगढ़। बिजली की बढ़ती खपत को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने ऊर्जा संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एक नई एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक इमारतों में एयर कंडीशनर का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं रखने की हिदायत दी गई है।
प्रशासन के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिजली की मांग को नियंत्रित करना और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर शहर को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। यह निर्देश ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 और भारत सरकार के ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एसी के संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार कर्मचारी इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। इसके लिए समय-समय पर प्रशासनिक टीमों द्वारा निरीक्षण भी किया जाएगा।
चंडीगढ़ प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऊर्जा बचाने के इन प्रयासों में सहयोग करें ताकि बिजली संकट से बचा जा सके और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।
इन संस्थानों पर लागू होंगे नियम
सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड और कॉर्पोरेशन।
शैक्षणिक संस्थान (स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी)।
हवाई अड्डे, होटल और शॉपिंग मॉल।
बड़े कॉर्पोरेट कार्यालय और अन्य व्यावसायिक इमारतें।
इन क्षेत्रों को मिली विशेष छूट
स्वास्थ्य सेवाएं: अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर।
फूड प्रोसेसिंग: खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां।
डेटा सेंटर: जहां मशीनों के लिए विशिष्ट तापमान बनाए रखना अनिवार्य है।
- मंगल का अपनी ही स्वराशि में गोचर, त्रिग्रही युति इन चार राशियों के लिए खास …
- औरंगाबाद में यूपी के मजदूर की संदिग्ध मौत, ईंट भट्ठे पर बांस से लटका मिला शव, जांच में जुटी FSL टीम
- ‘सरके चुनर’ विवाद: नोरा फतेही ने NCW से मांगी माफी, अनाथ बच्चियों के शिक्षा का उठाएंगी खर्च
- टीएस सिंहदेव PCC चीफ बनने तैयार, कहा – सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता
- सोमनाथ, भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक : धामी

