चंडीगढ़। पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मई की तपती गर्मी के बीच फिलहाल लोगों को राहत मिली हुई है और राज्य का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज राज्य के तीन प्रमुख जिलों में आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में मौसम खराब रहने की संभावना है।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। बीते दिन पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद यह अब भी सामान्य से 3.4 डिग्री कम बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों का तापमान
पटियाला: 36.4 डिग्री सेल्सियस
अमृतसर व लुधियाना: 34.6 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़: 34.3 डिग्री सेल्सियस
पठानकोट: 33.9 डिग्री सेल्सियस
अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
8 और 9 मई: इन दो दिनों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने इन दिनों के लिए किसी भी तरह की बारिश या अलर्ट की चेतावनी नहीं दी है।
10 मई: इस दिन एक बार फिर मौसम करवट लेगा। विभाग ने राज्य के 10 जिलों (पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली) में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- सरकारी स्कूल में मिड-डे मील बना ‘जहर’, सहरसा में चावल-दाल खाते ही बिगड़ी 250 छात्रों की तबीयत
- 9 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 9 बेंचों का गठन: मीनाक्षी यादव
- ओडिशा में लागू होगा पेसा कानून: अगली कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव, अंतिम चरण में है तैयारियां
- पंजाब मौसम अपडेट: 3 जिलों में तूफान का येलो अलर्ट, भीषण गर्मी के बीच तापमान सामान्य से कम
- सऊदी ने कर दिया था खेला ! इसलिए अमेरिका ने किया ईरान के आगे सरेंडर, क्राउन प्रिंस ने तोड़ा ट्रंप का ईरान में तख्तापलट का सपना

