रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को RCB और MI के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 13 मई को RCB और KKR के बीच खेला जाएगा, जिसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। साथ ही स्टेडियम के अंदर नहीं ले जाने वाले सामानों की लिस्ट भी जारी कर दी है।
क्या है पार्किंग प्लान ?
रायपुर एयरपोर्ट की ओर से आने वालों के लिए सत्य साईं हॉस्पिटल और सेंध लेक के सामने सामान्य पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं परसदा की ओर से आने वालों के लिए स्टेडियम से पहले ही पार्किंग जोन बनाया गया है।


स्टेडियम के अंदर न ले जाने वाले प्रतिबंधित सामान
शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका तम्बाकु, माचिस, लाईटर्स, ज्वलनशील पदार्थ
बॉटल, डिब्बे, टिफिन
कुर्सी-स्टुल, छाता, रोलर, पटरिया, ब्लैड्स, स्कैट्स बोर्ड, वाद्य यंत्र
अग्निय अस्त्र, फटाका, चाकू, कटार, तलवार, कैंची, काटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु
खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर) कांच का कंटेनर
हैण्ड बैग, सुटकेश, लेडिज बैग, कागज का पैकेट, पिछे का बैग
भड़काउ/संकट पैदा करने वाले संकेत
लैपटॉप, हैण्डीकेम कैमरा, लेजर लाईट/सूचनात्मक लाईट, फ्लैस लाईट
परफ्युम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोड़कर), सिरिंज
पेन/पेंसिल, फुग्गे, खेलने वाले गेन्द
लकड़ी की लाठी, हॉकी, स्टीक, झण्डा
लाउड हैलर/सिटी/हार्न/रेडियो
प्रचार उत्पाद सामाग्री, सभी प्रकार का सिक्का
जानवर

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

