हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लावारिस हालत में नोटों से भरे दो बैग मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही सांवेर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बैगों को कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में बैगों के अंदर नोटों की गड्डियां दिखाई दीं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। लेकिन जब पुलिस ने गड्डियों की बारीकी से जांच की, तो पूरा मामला चौंकाने वाला निकला। 

READ MORE: ‘सूट पहनकर सिर्फ लड़कियां ताड़ने आते हो…’ इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर की PMO तक पहुंची शिकायत, गंभीर आरोपों की बौछार! 

गड्डियों में ऊपर केवल एक नोट असली था, जबकि नीचे पूरी गड्डी खाली कागज की निकली। इस खुलासे के बाद मामला संदिग्ध हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह किसी ठगी या धोखाधड़ी से जुड़ा मामला हो सकता है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि ये बैग यहां कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या साजिश है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m