अजय सैनी, भिवानी. हांसी रोड स्थित जिला बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का लोहा मनवाया है। हाल ही में अस्पताल के चिकित्सकों ने एक अत्यंत दुर्लभ पक्षी, रेड-नैप्ड आईबिस की टूटी हुई हड्डी का जटिल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन प्रदान किया है।
वन्यजीव निरीक्षक मिनी जू भिवानी द्वारा इस दुर्लभ पक्षी को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। पक्षी की बाईं ह्यूमरस हड्डी पूरी तरह फ्रैक्चर थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डा. सुभाष के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इंट्रामेडुलरी पिन तकनीक के माध्यम से पक्षी की टूटी हुई हड्डी को जोड़ा गया। करीब 2 घंटे तक चली इस जटिल शल्य चिकित्सा में डा. सोनू, डा. मुकेश, दीपक वीएलडीए, परवीन, बीना, ईमानदार ने अहम भूमिका निभाई।
डा. सुभाष ने बताया कि पक्षी का आकार छोटा होने और हड्डी के नाजुक होने के कारण यह ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था। हमने इंट्रामेडुलरी पिनिंग का उपयोग किया ताकि हड्डी को प्राकृतिक रूप से जुडऩे का आधार मिल सके। ऑपरेशन के बाद पक्षी को शॉक से बाहर निकाल लिया गया है और उसकी स्थिति अब पूरी तरह स्थिर है। हमारी टीम के सामूहिक प्रयासों से हम इस बेजुबान की जान बचाने में सफल रहे।
उन्होंने बताया कि भिवानी का यह अस्पताल केवल सामान्य उपचार तक सीमित नहीं है। यहां अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से हड्डी के फ्रैक्चर के जटिल ऑपरेशन, सीज़ेरियन सेक्शन और स्पेयिंग, बधियाकरण, ट्यूमर और रूमेनोटॉमी जैसी सर्जरी नियमित रूप से की जा रही हैं। वही पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. रविंद्र सहरावत ने कहा कि जिला पॉलीक्लिनिक भिवानी अब आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों का केंद्र बन चुका है। वन्यजीवों और पालतू पशुओं के लिए यहाँ जटिल से जटिल ऑपरेशन जैसे रूमेनोटॉमी, ट्यूमर सर्जरी और बोन पिनिंग सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य हर बीमार पशु को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करना है। इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।

इस मौके पर उपमंडलाधिकारी डा. राजेश जाखड़ ने बताया कि वर्तमान में मुंहखुर रोग और जैसी घातक बीमारियों से बचाव के लिए गौवंश और भैंसवंश के लिए नि:शुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। ऐसे वे अपील करते है कि विभाग की तरफ से टीकाकरण के लिए आने वाले अधिकारी व कर्मचारी का सहयोग करते हुए सभी पशुपालक अपने पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाएं।
- “कभी-कभी मुख्यमंत्रियों का दिल भी बच्चा हो जाता है जी..” दोनों CM ने ओपन जिम में व्यायाम कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
- शौचालय के बहाने निकली थी बहन, बगीचे में प्रेमी के साथ पकड़ा गई, ग्रामीणों ने युवक को दी तालिबानी सजा
- लव मैरिज पर बवाल: दो लोगों का अपहरण, हत्या की धमकी के बीच पुलिस ने फिल्मी अंदाज में बचाई जान; 6 आरोपी गिरफ्तार
- केरल में ‘गले पड़ू’ नेता की करतूत… महिला MLA को जबरन गले लगाने की कोशिश, धक्का देकर हटाया गया ; Video वायरल
- Bihar Top News 07 may 2026: सम्राट के 32 मंत्रियों ने ली शपथ, लैंडिंग से पहले टर्बुलेंस में फ्लाइट, राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

