लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले ही दिन 98,832 लोगों ने ऑनलाइन फॉर्म भरा। स्व-गणना में सोनभद्र जिले ने पूरे प्रदेश में पहले स्थान हासिल किया है। जहं 17,961 लोगों ने प्रक्रिया शुरू की है। वहीं औरैया दूसरे, लखनऊ तीसरे स्थान पर रहे। मैनपुरी, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद और बरेली में हजारों पंजीकरण किया गया है।
22 मई को मकान सूचीकरण
स्व-गणना की यह प्रक्रिया 7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी। इसके बाद 22 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। राज्य का अनुमानित आबादी तकरीबन 25 करोड़ 70 लाख है। प्रदेश के 18 मंडलों, 75 जिलों, 350 तहसीलों, 17 नगर निगमों, 745 अन्य नगरीय निकायों, 21 छावनी परिषदों, 57,694 ग्राम पंचायतों और करीब 1.04 लाख राजस्व गांवों में जनगणना किया जाएगा। इस बड़े अभियान के लिए लगभग 5.47 लाख कार्मिक लगाए गए हैं।
READ MORE: टेस्टिंग बना काल, वाटर कूलिंग मशीन का कंप्रेसर फटने से 2 कर्मचारियों की मौत, एक की हालत गंभीर
सीएम योगी ने क्या कहा
वहीं सीएम योगी ने ‘स्व-गणना जनगणना को लेकर कहा कि भारत की जो पहली जनगणना है, जो डिजिटल जनगणना होने जा रही है। ऑनलाइन प्रशिक्षण का भी और अनुसरण का भी कार्य इसके माध्यम से इसके लिए व्यवस्था बनाई गई है। जिसमें आज से लेकर 21 मई तक इस स्व-गणना का कार्यक्रम इसके माध्यम से विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। बेघर लोगों की भी गणना, अर्थात 28 फरवरी 2027 को सूर्यास्त के बाद पूरे देश में एक साथ बेघर लोगों की भी गणना की जाएगी।
READ MORE: UP Weather Today: यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, 25 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
सीएम योगी ने आगे कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि इस पूरे अभियान में काफी अच्छा होमवर्क इसके साथ किया गया है और खासतौर पर जो चीज़ें हम लोग यहाँ पर देखते हैं कि इन सभी कार्मिकों का प्रशिक्षण का कार्यक्रम दो चरणों में यहां पर पहले ही संपन्न हो चुका है। मास्टर ट्रेनर भी 285 बनाकर विभिन्न जनपदों में तैनात किए गए हैं, साथ ही हज़ार से अधिक फील्ड ट्रेनर भी इसके साथ जुड़े हैं।
READ MORE: “कभी-कभी मुख्यमंत्रियों का दिल भी बच्चा हो जाता है जी..” दोनों CM ने ओपन जिम में व्यायाम कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तर प्रदेश की दिशा से अगर आप देखेंगे तो वर्तमान में राज्य की जो अनुमानित संख्या है, मुझे लगता है कि खन्ना जी भी उससे चौंकेंगे। अनुमानित है कि यूपी की आबादी 25 करोड़ 70 लाख के आसपास होगी, नई जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, जिसमें हमारे पास 18 डिविजनल हेडक्वार्टर हैं, यानि मंडल मुख्यालय हैं। 75 जनपद हैं। 350 तहसीलें हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

