प्रजापति, सिरसा। मंडी डबवाली के सिरसा रोड पर डेरा सच्चा सौदा कैंटीन के नजदीक शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 से 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार सिरसा की तरफ से डबवाली आ रही थी। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मंडी डबवाली एंबुलेंस सेवा ट्रस्ट की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई कार चोरमार गांव की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सिरसा रोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।