सोनू वर्मा, नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में समाधान शिविरों की प्रगति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करे।उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की जनकल्याणकारी सोच का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, जिनके जरिए लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा रहा है। ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे शिविरों में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें ताकि आमजन को राहत मिल सके।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में मामलों का निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों से संबंधित रिपोर्ट नियमित रूप से अपडेट की जाए तथा प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग भी प्रभावी ढंग से की जाए।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- कानून के आगे रसूख फेल: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में बीजेपी मंडल अध्यक्ष को 2 साल की जेल, 15 साल बाद आया फैसला
- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, जानिए आपके शहर का ताजा रेट ?
- दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सेना अधिकारी बनकर ठगी करने वाला साइबर गैंग गिरफ्तार
- ‘व्यापारियों के साथ न्याय करो’! सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
- कहीं इसके पीछे BJP तो नहीं! चंपावत रेप पीड़िता के परिजनों का बदल रहा बयान, गणेश गोदियाल ने निशाना साधते हुए खड़े किए गंभीर सवाल

