लक्ष्य वर्मा. WWE के पूर्व विश्व चैंपियन Dalip Singh Rana उर्फ द ग्रेट खली ने करनाल पहुंचकर पश्चिम बंगाल चुनाव, पंजाब की राजनीति और रेसलर Vinesh Phogat को लेकर बड़ा बयान दिया।खली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले 15 सालों से Mamata Banerjee की सरकार अपनी मनमर्जी से काम कर रही थी, इसलिए बदलाव जरूरी था।
उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण हालात खराब हो चुके थे। हालांकि अब वहां सुधार होगा, लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा।बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा पर खली ने कहा कि लंबे समय तक शासन करने वालों ने गुंडों और बदमाशों को बढ़ावा दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में स्थिति सामान्य हो जाएगी।पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर खली ने कहा कि वह भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या गंभीर है और भाजपा सरकार बनने पर राज्य विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है।

रेसलर विनेश फौगाट के दोबारा खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर खली ने कहा कि खिलाड़ियों को राजनीति से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विनेश ने पहले भी देश का नाम रोशन किया है और आगे भी कर सकती हैं।
- अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, बेअदबी कानून पर दिया स्पष्टीकरण
- गर्मी से राहत या आफत? पटना में तेज आंधी के साथ गिरे ओले, दीवार ढही और पेड़ उखड़े, 14 जिलों में अलर्ट जारी
- CG Breaking : दो दिन पहले कोरिया कलेक्टर बनीं पुष्पा साहू की अचानक बदली पदस्थापना, अब रोक्तिमा यादव को मिली जिम्मेदारी
- रफ्तार बनी कालः पहले टैंकर से भिड़ा कैंटर, फिर बस से हुई टक्कर, मची चीख-पुकार, मंजर देख लोगों का कांप उठा कलेजा
- मां अंगार मोती की नाराजगी या कुछ और… शेड हटाने के पीछे पुजारियों का चौंकाने वाला दावा, जानिए पूरा मामला
