चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड क्लास के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। इसके अनुसार 10वीं का रिजल्ट 11 मई को और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया जाएगा. परिणाम घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और रोल नंबर का उपयोग करके अपना पीएसईबी 10वीं और 12वीं की प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी देखा जा सकता है.

रिजल्ट के साथ ही बोर्ड के अधिकारी टॉपर्स की लिस्ट, कुल पासिंग प्रतिशत, जेंडर वाइज स्टूडेंट्स का प्रदर्शन, जिला वाइज टॉपर्स और अन्य आंकड़े भी घोषित करेंगे. रिजल्ट चैक करने के इस साल पीएसईबी ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल के बीच और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित कीं थीं.