राकेश कथूरिया, कैथल. कैथल में आगामी 24 मई को महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसको लेकर डीसी अपराजिता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी अपराजिता ने कहा कि आगामी 24 मई को विस्तार अनाज मंडी कैथल में महर्षि कश्यप जी की जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां अभी से शुरू कर दें, ताकि किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।
डीसी अपराजिता शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने पेयजल, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं की एक-एक कर जिम्मेदारियां सौंपी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस कार्यक्रम के लिए एडीसी डा. सुशील कुमार को ओवर ऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के अंतर्गत महापुरुषों की जयंती को सरकारी तौर पर मनाई जाती है। इसी कड़ी में आगामी 24 मई को कैथल में महर्षि कश्यप जी की जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभाग जल्द ही मौके का निरीक्षण कर समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
- “न्यू इनकम टैक्स 2025” पर कैथल में मंथन, टैक्स बार एसोसिएशन के सेमिनार में जुटे अधिवक्ता
- पिथौरागढ़ को मिला क्रिकेट स्टेडियम, सीएम धामी ने किया लोकार्पण, पिच पर आजमाई अपनी पारी
- अब कैथल के बच्चे भी सीखेंगे AI, विधायक आदित्य सुरजेवाला ने स्कूलों में शुरू की शिक्षा क्रांति
- ऑपरेशन तलाश : छत्तीसगढ़ पुलिस ने 4 हजार से ज्यादा बिछड़े लोगों को परिवारों से मिलाया, 5 सालों में 87 हजार से अधिक गुम इंसानों की हुई बरामदगी
- यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो… मरीजों से मिलकर CM धामी ने कही बड़ी बात, जानिए मुख्यमंत्री ने ऐसा क्या कहा?

