राकेश कथूरिया, कैथल। जिले में एडवोकेट्स टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा “टैक्स मंथन 2026” के अंतर्गत “न्यू इनकम टैक्स 2025” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया। Riyasat Restaurant में आयोजित इस कार्यक्रम में टैक्स कानून से जुड़े नए प्रावधानों और बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सेमिनार में मुख्य वक्ता एडवोकेट Jitinder Bhatnagar ने नए आयकर कानून से संबंधित अहम बिंदुओं की जानकारी देते हुए अधिवक्ताओं और टैक्स प्रोफेशनल्स को कानून में हुए बदलावों, उनके प्रभाव और व्यवहारिक पक्षों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। उन्होंने नए प्रावधानों को सरल भाषा में समझाते हुए कहा कि बदलते टैक्स सिस्टम के साथ अपडेट रहना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में एडवोकेट्स टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंगला, महासचिव नीरज गुप्ता, संयुक्त सचिव सचिन डुडेजा, कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा, अशोक गोयल, मुकेश गर्ग, राजीव चौधरी, अनिल शर्मा और दलबीर सिंह तमक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।सेमिनार के दौरान सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। अधिवक्ताओं ने टैक्स कानून से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और विशेषज्ञों से सवाल-जवाब भी किए। कार्यक्रम को टैक्स प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया गया।
- किसानों की आय दोगुनी करना ही लक्ष्य: मंत्री रामकृपाल यादव ने संभाला कार्यभार, बोले- पैक्स के जरिए बदलेगी गांव की सूरत
- एआईएसबीआईएफ 25 और 26 मई को करेगा दो दिवसीय हड़ताल
- छात्र राजनीति से CM की कुर्सी तक, जानें शुभेंदु अधिकारी के उदय की कहानी
- दूसरी बार माँ बनी Aashka Goradia, फैंस के साथ शेयर की बेटे की तस्वीर …
- ‘बहुत हुआ, अब आदेश का पालन हो…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; MP सरकार को लगाई कड़ी फटकार

