भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के तहत घरों के निर्माण को पूरा करने के मामले में ओडिशा ने देश के सभी राज्यों के बीच शीर्ष स्थान हासिल किया है. राज्य के आवास और शहरी विकास विभाग ने शुक्रवार को इस उपलब्धि की घोषणा की. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 से मार्च 2026 तक ओडिशा लगातार इस पायदान पर बना हुआ है.

सितंबर 2024 में योजना की शुरुआत के बाद से ओडिशा में अब तक कुल 24,625 घरों को मंजूरी दी जा चुकी है. स्वीकृत घरों में से 23,464 प्रस्तावित स्थलों की जियो-टैगिंग का काम पूरा हो चुका है। 5 मई, 2026 तक 2,008 घर पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 3,134 इकाइयों का नींव कार्य (Foundation work) जारी है. अन्य मकान निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं.
राज्य के आवास और शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्रा ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और पात्र शहरी गरीब परिवारों को समय पर लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया है.
विभाग ने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) और जमीनी स्तर की कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय को दिया है. सरकार की ‘सभी के लिए आवास’ की प्रतिबद्धता की दिशा में इसे एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

