राकेश कथूरिया, कैथल. अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वाले अपराधियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए सीआईए-1 द्वारा एक असला सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवैध असला-अमुनेशन बरामदगी के एक मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई रघुबीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव माघो माजरी निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 अप्रैल को सीआईए-1 पुलिस के एएसआई रघुबीर सिंह व एचसी पवन कुमार की टीम की टीम द्वारा सारण बस अड्डे के पास से आरोपी गांव पेगा जिला जींद निवासी अभिषेक को काबू किया गया था। जिसके कब्जे से एक .32 बोर का अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ था।
जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी अभिषेक से पूछताछ उपरांत खुलासा हुआ था कि उसको यह असला अमुनेशन आरोपी प्रदीप द्वारा सप्लाई किया गया था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- नशीले इंजेक्शन गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार, पिस्टल और चोरी की कई गाड़ियां जब्त
- यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा मुश्किल में, डोप टेस्ट नहीं देने पर NADA ने जारी किया नोटिस…
- “द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो” बनकर आ रहे Jackie Shroff, फिल्म का पोस्टर आया सामने …
- नारनौल में होटल पर CIA की रेड, 5 युवक चिट्टे समेत गिरफ्तार; कमरे में चल रहा था नशे का कारोबार
- उज्जैन सिंहस्थ 2028: वरदान साबित होगा सोलर वाटर टैंक, बिना बिजली से श्रद्धालुओं को मिलेगा शुद्ध पानी

