सुशीला देवी, गुडगांव। गुरुग्राम पुलिस ने किराए के मकानों और कमरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने दोनों आरोपियों को लेजर वैली पार्क सेक्टर-29 से दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ नवराज सिंह निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) और रामू निवासी बांदा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और खासतौर पर किराए के मकानों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

मामला तब सामने आया जब 7 मई को ओम विहार फेज-2, गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति ने थाना पालम विहार में शिकायत दी कि उसके किराए के मकान से अज्ञात चोर मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम में मोबाइल चोरी की तीन वारदातों का खुलासा किया है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी प्रिंस पर गुरुग्राम और दिल्ली में चोरी के कुल 9 मामले दर्ज हैं, जबकि रामू के खिलाफ चोरी, शस्त्र अधिनियम और आबकारी अधिनियम समेत 7 मामले पहले से दर्ज हैं।पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
- सेक्स फॉर जॉब: अफ्रीकी देश में जारी प्रथा से राष्ट्रपति भी हुए तंग, बोले- इसे रोकने के लिए जल्द बने कानून
- कैथल में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन: 7,308 मामलों का निपटारा, 6.22 करोड़ रुपये की राशि पर बनी सहमति
- हरियाणा की सबसे बड़ी टाउनशिप का भूमि पूजन, NH-334B पर विकास की नई इबारत
- भिवानी में राज्य स्तरीय मुईथाई चैंपियनशिप का आगाज, 216 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा का दम
- Spa Center Raid: स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, दर्जन भर लड़के-लड़की पकड़े गए, शहर के स्पा संचालकों में मची भगदड़

