गुरुग्राम। सोहना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मंदिर से दो युवतियों की शादी की खबर बाहर आई। आसपास के लोगों को पहले लगा कि मामला सामान्य विवाह का है, लेकिन जैसे ही पता चला कि शादी करने वाली दोनों लड़कियां हैं और उनमें से एक हिंदू जबकि दूसरी मुस्लिम समुदाय से है, इलाके में चर्चा तेज हो गई। कुछ ही देर में मामला परिवारों तक पहुंच गया और तनाव बढ़ने लगा।
बताया जा रहा है कि दिल्ली की रहने वाली दोनों युवतियां पिछले कुछ समय से सोहना के वार्ड नंबर 19 स्थित खटीक वाड़ा इलाके में छिपकर रह रही थीं। दोनों ने दावा किया कि उन्होंने मंदिर में अपनी मर्जी से शादी की है और अब साथ रहना चाहती हैं। मामला तब और गर्मा गया जब परिजन पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों युवतियों को अपने संरक्षण में लिया और पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान दोनों ने साफ कहा कि वे बालिग हैं और अपनी इच्छा से साथ रहना चाहती हैं। युवतियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अपने परिजनों से खतरा है, इसलिए सुरक्षा दी जाए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों के बयान दर्ज किए।
काफी देर चली पूछताछ और औपचारिकताओं के बाद पुलिस ने दोनों को जाने दिया। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं, इसलिए कानून के अनुसार उनकी इच्छा का सम्मान किया गया है।
- नवीन निवास के बाहर से हटेंगे बैरिकेड्स, हाई कोर्ट की फटकार के बाद प्रशासन ने शुरू की प्रक्रिया …
- बाजार गई नाबालिग को फुसलाकर ले गया दरिंदा, साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, आरोपियों की हुई गिरफ़्तारी
- Rajasthan Crime News: भाई ने फोन मांगा तो 8वीं के छात्र ने लगा ली फांसी, 20 मिनट में उजड़ा परिवार
- मस्ती बनी मौतः गोमती नदी में नहाने गए 6 दोस्त, फिर हुआ कुछ ऐसा कि 2 की थम गई सांसें
- नार्कोटिक्स की बड़ी कार्रवाई: MP-राजस्थान बॉर्डर पर 21 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, यहां खेत में चल रहा था काला कारोबार
