उमेश यादव, सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के तीनबत्ती इलाके में एक युवक की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग युवक को डंडों से मारते नजर आ रहे हैं। वहीं एक पुलिसकर्मी की निष्क्रियता ने भी प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें : EXCLUSIVE: होटल के कमरे से चल रहा था इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड रैकेट, ग्वालियर में पाकिस्तान कनेक्शन वाले 4 नर्सिंग स्टूडेंट गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

घायल युवक की पहचान बलबीर सिंह के रूप में हुई है, जो इसी क्षेत्र का रहने वाला है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अकारण ही राहगीरों और दुकानदारों को अपशब्द कह रहा था। जिसके बाद आक्रोशित दुकानदारों और रहवासियों ने उस पर धावा बोल दिया और डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि वह शराब के नशे में था तो कुछ लोगों का कहना है कि बलबीर मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

खाकी पर सवाल: वीडियो में भागता दिखा पुलिसकर्मी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मानवता के साथ-साथ कानून व्यवस्था की भी पोल खुलती नजर आ रही है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी मौके पर खड़ा दिखाई देता है लेकिन वह घायल युवक को बचाने या भीड़ को तितर-बितर करने के बजाय वहां से चुपचाप निकल गया।

ये भी पढ़ें : महंगे शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे:  गर्ल फ्रेंड्स की डिमांड पूरी करने करते थे चोरी, 3 नाबालिग तो 2 की उम्र महज 20 साल

पुलिस कार्यवाही और स्वास्थ्य अपडेट

मारपीट में बलबीर के सिर में चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m