चंडीगढ़। पंजाब के स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट (सिप्पू) ने एक बड़े फर्जी बिलिंग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए लुधियाना स्थित एक प्लास्टिक रिसाइक्लिंग फर्म के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कागजों में हेराफेरी कर 15.56 करोड़ की जीएसटी चोरी करने और करोड़ों का अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेने का आरोप है।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अनुसार, मैसर्स एपीआई प्लास्टिक रिसाइक्लर्स प्रा.लि. के डायरेक्टर परमजीत सिंह ने एक संगठित तरीके से इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि फर्म ने वास्तव में माल प्राप्त किए बिना ही कई राज्यों की फर्जी और अस्तित्वहीन फर्मों के जरिए चालान (बिल) जारी किए।
इस जालसाजी के जरिए 85.4 करोड़ का फर्जी लेनदेन दिखाया गया और 15.56 करोड़ का गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किया गया। जांच में पाया गया कि जिन सप्लायर फर्मों से खरीद दिखाई गई थी, उनमें से कई पहले ही रद्द या निलंबित की जा चुकी थीं।जांच के रडार पर 400 से ज्यादा वाहनटैक्स चोरी को पकड़ने के लिए विभाग ने आधुनिक डेटा एनालिटिक्स और तकनीकी टूल्स का सहारा लिया।

जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए कि फास्टैग रिकॉर्ड और ई-वे बिल के मिलान से पता चला कि कागजों में दिखाए गए वाहन उस समय दूसरे राज्यों में थे। 407 संदिग्ध वाहनों की आवाजाही रडार पर है, जिनमें ₹2.65 करोड़ का फर्जी ITC शामिल है। विभाग ने फर्जी डेबिट नोट बनाने के एक नए तरीके का भी खुलासा किया है, जिससे 5.79 करोड़ का अतिरिक्त अवैध क्रेडिट तैयार किया गया।
इसमें टैक्स योग्य मूल्य और टैक्स राशि को बराबर दर्शाने जैसी गंभीर अनियमितताएं मिलीं।छापेमारी में मिलीं खाली रसीदेंजीएसटी विभाग ने जब फर्म के ठिकानों पर धारा 67 के तहत तलाशी ली, तो वहां से विभिन्न ट्रांसपोर्टरों की खाली ‘गुड्स रसीद’ (GR) बुक बरामद हुईं। इससे यह स्पष्ट होता है कि माल की फर्जी आवाजाही दिखाने के लिए बड़े पैमाने पर दस्तावेजों की जालसाजी की जा रही थी।
- Bihar Top News 09 may 2026: भाई-बहन समेत 3 जिंदा जले, निशांत से मिलीं अक्षरा सिंह, ITBP जवान ने भाई को मारी गोली
- तेंदूपत्ता संग्राहक का बेटा बना IFS अधिकारी, CM साय ने दी बधाई, कहा- “अजय की सफलता छत्तीसगढ़ के वनाश्रित परिवारों के अटूट विश्वास की जीत”
- Rajasthan News: हाईकोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, अब बैंक नहीं रोक पाएंगे पूरे पैसे
- मेगामार्ट में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रख किया हंगामा
- करनाल में वैज्ञानिक की मां पर जानलेवा हमला: स्कूल बस ड्राइवर ने घर में घुसकर दबाया गला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
