अनिल शर्मा, अम्बाला। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि संत महापुरूष सर्व समाज के होते है और इनसे प्रेरणा लेकर हमे आगे बढऩा चाहिए। प्रदेश सरकार द्वारा संत महापुरूषों की जयन्ती सरकारी तौर पर मनाकर उन्हें मान सम्मान देने का काम किया जा रहा है।
उन्होने इस मौके कहा कि वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर 17 मई को शहजादपुर अनाज मंडी मं राज्यस्तरीय समारोह का आयोजित किया जाएगा। वे सोमवार गांव सबगा, हरड़ा, टौबा व समलेहड़ी में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
सभी जगहों पर गांव वासियों ने कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा का स्वागत व अभिन्नदन किया। मंत्री ने इस मौके पर उपस्थित सभी को परंपरागत चूल्हा न्यौंद देकर परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके संघर्ष, त्याग और आत्मसम्मान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार महापुरुषों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह समारोह उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से परिवार सहित समारोह में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की। इस दौरान मंत्री जी ने गाँव टौबा में पशु अस्पताल बनाने की भी घोषणा की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने भी कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया और कहा कि महाराणा प्रताप जयंती समाज को राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देती है तथा राज्य स्तरीय आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जुटे हुए है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव और शहरी क्षेत्रों अधिक से अधिक लोग 17 मई को आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में भाग लें, इसके लिए आमजन को इस समारोह में पहुंचने का निमंत्रण और जानकारी दें।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि व जिला अध्यक्ष व अन्य को महाराणा प्रताप की प्रतिमा, तलवार, शाॅल पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर असंध विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप जी ने सर्व समाज व राष्ट्र के लिए लड़ाई लड़ी। युवाओ को उनसे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने भी 17 मई को आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने का आहवान किया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, असंध विधायक योगेन्द्र राणा, चेयरमेन मार्किट कमेटी जसमेर राणा, चेयरमेन मार्किट कमेटी के कुलराज शर्मा, एचएससीएआरडीबी के चेयरमेन अमरपाल राणा, प्रदेश सचिव राहुल राणा, साहा मंडलाध्यक्ष संजीव सैनी, सुरेन्द्र सिंह टोबा, सरपंच बृजपाल राणा, पूर्व सरपंच अशोक राणा, महामंत्री गोल्डी सैनी, रवि दुखेड़ी, विक्रम, नरेन्द्र राणा, डिम्पल, सतीश नंबरदार, ओम सिंह राणा, राजबीर राणा उपस्थित थे.

