राकेश कथूरिया, कैथल. महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा पंचकूला के आदेशों की अनुपालना में जिला प्रशासन कैथल की ओर से है सभी समाजिक संस्थाओं के प्रधान/ पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ आज बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ /कन्या भ्रूण हत्या के संबंध में एक मीटिंग का आयोजन किया गया ।
जो पुराने अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के प्रशिक्षण केंद्र किया गया जिसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया जिसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉक्टर रेनू चावला ने की डॉ चावला ने सभी सामाजिक संस्थाओं से अनुरोध किया कि भ्रूण हत्या एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान में सभी सामाजिक संस्थाएं अपना-अपना सहयोग करें कहीं ऐसी कोई आपकी जानकारी में हो तो उसकी तुरंत सूचना नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर दें ।
इसी कड़ी में सामाजिक संस्थाओं ने भी विभिन्न प्रश्नों को आदान-प्रदान किया केमिस्ट् एसोसिएशन से श्री प्रदीप सेठ ने कहा की जो ऑनलाइन दवाइयां की खरीदारी हो रही है उसे तुरंत प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए क्योंकि ऑनलाइन जो कई मेडिसिन बिना डॉक्टर के पर्ची से नहीं मिलती ऑनलाइन के माध्यम से वह दवाई बड़ी आसानी से मिल जाती है। इसलिए सरकार को इस ऑनलाइन सिस्टम को तुरंत प्रभाव से बंद करना चाहिए।
सेक्रेटरी रेड क्रॉस श्री राम जी लाल ने कहा कि हमने समाज के ताने बाने को देखते हुए सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए आगे आना होगा। और एक स्वस्थ समृद्ध समाज का निर्माण करना होगा. डॉक्टर चेतन वर्मा ने सभी लोगों से अपील की जो यह लोग नशे की दवाई खरीदते या बेचते हैं ।

उसके बारे में तुरंत सूचना देने का कष्ट करें आपकी सूचना गुप्त रखी जाएगी और उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी डॉक्टर सचिन मांडले ने पी एन डी टी एक्ट के विभिन्न पहलुओं को बारीकी से बताया और अंत में उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक शपथ दिलवाई.
- ‘बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में भी सत्ता परिवर्तन…’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर हमला
- Koderma Accident: जन्मदिन की खुशियां बदलीं मातम में, तिलैया डैम में डूबकर दो दोस्तों की मौत, तीन को बचाया गया
- गयाजी-बोधगया में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक एडवाइजरी, 17 से 21 अक्टूबर तक शहर में नो-एंट्री, जानें बदला रूट और पार्किंग
- CJP के प्रदर्शन से व्यापार प्रभावित होने पर SC की टिप्पणी, कहा- उम्मीद है सद्बुद्धि आएगी
- बड़ी खबरः 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर CM डॉ. मोहन की प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक, सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी और नए संवैधानिक समाधान की उठी मांग

