MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 18 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

SAGA ग्रुप से जुड़े सहयोगियों के ठिकानों पर छापा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। रकम दोगुनी करने का झांसा देने वाले SAGA ग्रुप से जुड़े सहयोगियों के मुंबई और भोपाल स्थित ठिकानों पर टीम ने छापा मारा है। इस दौरान बड़ी संख्या में सोना-चांदी, फॉरेन करंसी और करोड़ों रुपए कैश बरामद किए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

बीजेपी पार्षद जीतू यादव का ‘वनवास’ खत्म

मध्य प्रदेश के इंदौर के भाजपा पार्षद जीतू यादव (जाटव) का वनवास आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी ने उनका निष्कासन समाप्त कर दिया है। विधायक रमेश मेंदोला-बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने उनकी पार्टी में वापसी करवाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

बच्चों को समय से पहले भेजकर प्रभारी प्राचार्य और लेडी टीचर मनाते थे रंगरेलियां

 दिल्ली के जंतर मंतर में हुए जेन जी आंदोलन का असर अब पूरे देश में देखने में नजर आ रहा है जेन जी के बाद अब जेन अल्फा ने अपने हक के लिए पूरे देश में आवाज उठानी शुरू कर दी है । पिछले 10 दिनों में छिंदवाड़ा जिले में यह तीसरा बड़ा मामला आया है जहां बच्चों ने सामने आकर उच्च अधिकारियों के सामने अपने स्कूल और छात्रावास प्रबंधन की पोल खुली है और बिना किसी से डरे खुलकर अपनी बात प्रशासन के सामने रखी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

लाड़ली बहना-लक्ष्मी योजना के लिए राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 अगस्त को कैबिनेट की मीटिंग में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई। बैठक में कैबिनेट ने प्रदेश को जीवनदायिनी नर्मदा नदी के संरक्षण, पुनर्जीवन और दीर्घकालीन सतत प्रबंधन के लिए ‘निर्मल एवं अविरल माँ नर्मदा मिशन (नमन मिशन)’ के गठन की स्वीकृति दी है। मध्य प्रदेश की लगभग 33 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नर्मदा नदी और उसके जलग्रहण क्षेत्र पर निर्भर है, जिसे ध्यान में रखते हुए इस मिशन को एकीकृत, वैज्ञानिक और बहु-विभागीय संस्थागत व्यवस्था के रूप में विकसित किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

MP में TET परीक्षा को लेकर गहराया भ्रम

मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर उपजा विवाद और असमंजस अब चरम पर पहुंच गया है। एक ओर जहां मप्र कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) ने परीक्षा का टाइमटेबल घोषित कर दिया है, वहीं दूसरी ओर स्कूल शिक्षा विभाग की चुप्पी से सेवारत शिक्षकों के बीच असमंजस बना हुआ है। इस बीच, कांग्रेस के तीखे हमलों के बाद अब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखना महिला को पड़ा भारी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखना एक परिवार को भारी पड़ गया। विज्ञापन पर क्लिक करते ही मोबाइल हैंग हो गया और इसी दौरान ठगों ने बैंक खाते से तीन बार में करीब 98 हजार रुपए निकाल लिए। अगले दिन बैंक किस्त के लिए बैलेंस कम होने का मैसेज आया, तब ठगी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

फर्जी कंसल्टेंसी का भंडाफोड़

रोजगार की तलाश में भटक रह बेरोजगार युवाओं को अच्छी नौकरी का झांसा देकर ठगने वाली एक फर्जी कंसल्टेंसी कंपनी पर इंदौर की विजयनगर पुलिस ने कार्रवाई की है। शहर के ऑर्बिट मॉल में संचालित अल्फा जॉब्स कंसल्टेंसी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 313 छात्रों के ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स बरामद किए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में 40 करोड़ की सड़क का ‘लाइव सरेंडर’

मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों घटिया सड़क की न सिर्फ हकीकत सामने आ रही है, बल्कि ये हादसों की वजह भी बन रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां शहर के एक इलाके में धरती फाड़कर पानी बाहर आ गया। जल का ऐसा रौद्र रूप देखकर वहां मौजूद हर शख्स सहम उठा। हालांकि, इस दौरान 40 करोड़ के ‘विकास’ के सड़क फाड़कर बाहर आने के बाद गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

युवक को डॉग की वेशभूषा पहनाकर पहुंचे निगम नेता प्रतिपक्ष

खंडवा नगर निगम में आवारा कुत्तों की नसबंदी और उनके नियंत्रण को लेकर नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर कलेक्टर की जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपकर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया है कि, पिछले चार वर्षों में आवरों कुत्तों की नसबंदी के नाम पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाने के बावजूद संख्या में कमी नहीं आई है। इसके विरोध में नेता प्रतिपक्ष ने युवक को डॉग की वेशभूषा में लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। यहां पढ़ें पूरी खबर

BAMS छात्रा को बंधक बनाकर दरिंदगी

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के चर्चित डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज में पढ़ने वाली BAMS की छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी द्वारा बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता कि शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी छात्र को बड़वानी से हिरासत में ले लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m