Modi Govt Summons Meta Global Team: पीएम मोदी वीडियो विवाद (PM Modi video controversy) में अब मोदी सरकार ने फेसबुक स्वामित्व कंपनी मेटा (Meta) पर और अधिक सख्ती दिखाई है। केंद्र सरकार ने अब मेटा की ग्लोबल टीम को तलब किया है। सरकार ने Meta की ग्लोबल टीम के अधिकारियों को दिल्ली बुलाया है। केंद्र सरकार मेटा के ग्लोबल टीम के सामने प्रमुख अकाउंट्स पर गलत कार्रवाई का मुद्दा उठाएगी। पिछले दिनों मेटा ने पीएम मोदी के वीडियो संदेश को बैन कर दिया था।

पिछले दिनों मेटा ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक फेसबुक पोस्ट को कुछ समय के लिए हटा दिया था। इसके बाद सरकार ने मेटा इंडिया के अधिकारी को तलब किया था। अब इस बार ग्लोबल टीम को तलब किया गया है।

आईटी सचिव एस. कृष्णन ने 4 अगस्त को कहा कि 5-6 अगस्त को सरकार मेटा की ग्लोबल टीम के समक्ष बाल यौन शोषण एवं उत्पीड़न सामग्री (सीएसएएम) मामलों के निपटारे से लेकर प्रमुख अकाउंट्स पर गलत कार्रवाई तक का मुद्दा उठाएगी। आईटी सचिव ने सीएसएएम को लेकर कहा कि मेटा जैसी प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों को यह तय करने में सक्षम होना चाहिए कि उनकी प्रणालियां वैसे ही काम करें जैसे उन्हें करना चाहिए। इंस्टाग्राम पर विज्ञापनों के माध्यम से बाल यौन शोषण एवं दुरुपयोग सामग्री प्रसारित होने के मामलों को लेकर मेटा जांच के दायरे में है।

संसदीय समिति की सख्ती

इससे पहले 3 अगस्त को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने पीएम मोदी के फेसबुक पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाए जाने पर गंभीर चिंता जताई थी। मामले पर सोमवार को निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति की बैठक हुई। इसमें सोशल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के नियमन पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद सांसदों ने मेटा से पूछा कि जब प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री आसानी से मौजूद रहती है, तो प्रधानमंत्री का वीडियो किसने हटाया। सदस्य ने कहा कि लोकतंत्र में अगर प्रधानमंत्री का वीडियो सुरक्षित नहीं है, तो जिम्मेदारी तय होनी जरूरी है। सदस्यों ने डीपफेक रोकने वाले एल्गोरिदम की क्षमता पर भी सवाल उठाए। मेटा अधिकारियों ने समिति के सामने खेद जताया और माफी मांगने की बात कही। भाजपा सांसद ने कहा कि यह सिर्फ माफी मांगने का मामला नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी तय करके कानूनी कदम भी उठाए जाने चाहिए।

पीएम मोदी के मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो पर भी फेसबुक और Meta इंडिया हेड के खिलाफ FIR दर्ज

वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी के मॉर्फ्ड फोटो (PM Modi AI generated photo) वायरल करने के मामले में हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और मेटा इंडिया हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR दर्ज किया है। प्रधानमंत्री मोदी के AI से एडिट किए गए वीडियो और फोटो इन सभी सोशल मीडिया पर पब्लिश किए गए थे। पुलिस ने Meta को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी है। इस बीच केंद्र सरकार ने भी Meta के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर इस मामले पर जवाब मांगा है।

सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी ने जारी किया था वीडियो मैसेज

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी ने सेल्फी वीडियो पोस्ट किया था। प्रधानमंक्षी मोदी ने फेसबुक पोस्ट में देश के युवाओं से बात की थी और पेपर लीक जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। यह पोस्ट कुछ समय के लिए फेसबुक से हटा दी गई थी। मेटा ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए माफी मांगी और बाद में पोस्ट को दोबारा बहाल कर दिया था। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस सफाई को नाकाफी माना और मेटा के बड़े अधिकारियों को तलब किया था।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m