चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा है कि यह बीजेपी के काम करने का तरीका है. जहां भी चुनाव आते हैं वहां इस तरह की हरकतें करते हैं. जैन पंजाब के सह प्रभारी हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया आया है. पंजाब में बीजेपी का अपना तो कोई जनाधार है नहीं तो इसलिए इस तरह की हरकते करते हैं. जिससे लोगों की छवि खराब हो लेकिन जनता सब समझती है.
आपको बता दें कि एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है और उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाया गया. उन्हें दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को बेहतर बनाने या अपग्रेड करने की टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, टेंडर की शर्तों में हेर-फेर और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसे लेकर अब आम आदमी पार्टी बेहद नाराजगी व्यक्त कर रही है.
आपको बता देने की इस घटनाक्रम के समय खुद सत्येंद्र जैन ने भी कहा था कि यह सब राजनीतिक है और पंजाब चुनाव की वजह से ऐसा हो रहा है.
- सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर बरसे भगवंत मान, बोले- ‘भाजपा का यही तरीका है, जनता सब समझती है’
- दिल्ली को 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली, CM रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू
- पंजाब में आफत की बारिश: कई शहर जलमग्न, रावी-घग्गर नदी का बढ़ा जलस्तर; 100 से ज्यादा झुग्गियां खाली करवाईं
- ‘सावन, श्रृंगार और दिवस’ के रंग में रंगा रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज, धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
- किसानों की मर्जी के बिना जमीन नहीं! CM तक पहुंचा मामला, विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहण पर विधायक सख्त

