करनाल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने वीरवार को प्लेस ऑफ सेफ्टी व एम डी डी बाल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे ज्यूविनायलों से बातचीत की और उन्हे प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने एम डी डी बाल भवन में रह रहे बच्चों से बातचीत की और उन्हे उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान उन्होंने बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाद दोपहर सीजेएम ने सब डिविजनल लीगल सर्विसेज कमेटी घरौंडा का निरीक्षण किया। इस मौके पर अतिरिक्त सिविल जज, सीनियर डिवीजन, घरौंडा गौरांग शर्मा, सिविल जज, जूनियर डिवीजन, घरौंडा कार्तिक शर्मा व शीश सेठी करनाल उपस्थित रहे।

सीजेएम ने सब डिविजनल लीगल सर्विसिज कमेटी, घरौंडा में स्थापित कानूनी सहायता केंद्र का निरीक्षण किया व पैनल अधिवक्ताओं को कानूनी सहायता केंद्र द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं बारे जनसाधारण को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
- गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से मानवता का कर रहीं मार्गदर्शन: CM सैनी, कुरुक्षेत्र में 124 करोड़ से बन रहा गुरु रविदास धाम
- नाइजीरिया में नाव पलटने से 47 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर बच्चें और महिलायें
- Bihar Top News 20 august 2026: डिप्टी डायरेक्टर के घर EOU का छापा, बीजेपी अध्यक्ष पर सावन में मुर्गा खाने का आरोप
- दिल्ली से लौटे भूपेश बघेल, वंदेमातरम को लेकर अमित शाह और सीएम साय को दी चुनौती
- अभिविन्यास समारोह में शामिल हुए CM डॉ. मोहन: कहा – ग्लोबल स्किल्स पार्क से हर साल 10 हजार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, तीन MoU हुए

