मोहाली. शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा की मुश्किल बढ़ गई है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने उन दोनों नेताओं को लीगल नोटिस भेजा है. इसके लिए उन्हें मात्र 24 घंटे के अंदर माफी मांगने के लिए कहा गया है. नोटिस में आगे कहा गया है कि अगर दोनों नेता ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा.
दरअसल पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज रणजीत सिंह ने डॉ. गुरप्रीत कौर पर रेप केस के मामले में गुर चहल को आरोपी बताया और मामले को दबाने व बिजनेसमैन के खिलाफ मामला रद्द कराने के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपए की मांग की थी इस मामले में पंजाब में काफी चर्चा हुई लेकिन इस पर 2 सितंबर को बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर दी. उन्होंने कथित ऑडियो-वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने दावा किया कि इसमें आरोपी से जुड़े कथित बिचौलियों और डॉ. गुरप्रीत कौर के रिश्तेदार के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत हो रही है.
आपको बता दें कि 23 अगस्त को डॉ. गुरप्रीत कौर ने रिटायर्ड जज रणजीत सिंह को नोटिस भेजते हुए 5 करोड़ रुपए के आरोपों को खारिज किया था. कानूनी नोटिस में रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह से अपने बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया था. इसके लिए चौबीस घंटे की समय-सीमा दी गई थी. नोटिस में दावा किया गया था कि आरोप लगाने वाले रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा के रिश्तेदार हैं. इसमें आरोपों के पीछे राजनीतिक मंशा होने की बात कही गई है.
- रीवा में जच्चा-बच्चा की मौत पर फूटा गुस्सा, स्वास्थ्य मंत्री के आवास में घुसे कांग्रेसी, बैरिकेड्स टूटे
- RGIPT को मिली नई उड़ान: 3 हाईटेक हॉस्टल्स की सौगात के साथ केशव प्रसाद मौर्य ने 17 बेघर परिवारों को दिया CM आवास का चेक
- UP चुनाव 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान, तावड़े बोले- एकजुटता और जनता का विश्वास बनेगा जीत का आधार
- KFC के फ्राइड चिकन में निकला कीड़ा! ग्रेटर नोएडा में ग्राहक के उड़ गए होश, वीडियो वायरल
- नेपाल बाढ़ के बाद नया संकट: बहकर आई नकदी-सोना रखने पर पुलिस की सख्त चेतावनी, 29 गिरफ्तार



