उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव हो सकता है. पार्टी अजय राय को पद से हटा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस यूपी में अब महिला चेहरा आगे कर सकती है. जिसमें आराधना मिश्रा ‘मोना’ (Aradhana Mishra Mona) का नाम आगे चल रहा है. आराधना मिश्रा कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं. जो कि रामपुर खास विधानसभा से विधायक हैं. जो कि लगातार तीसरी बार चुनकर आई हैं.
माना जा रहा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महिला के साथ-साथ ब्राह्मण चेहरे को आगे करना चाह रही है. बता दें कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान अजय राय के हाथों में है. जो कि 17 अगस्त 2023 से पीसीसी चीफ हैं. अजय राय ने बृजलाल खाबरी की जगह ली थी. अजय 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ चुके हैं. जो कि सत्ता पक्ष को लेकर काफी अक्रामक रहते हैं. हालांकि अब उनकी जगह आराधना मिश्रा को देने की चर्चा सियासी गलियारों में है.
इसे भी पढ़ें : UP में अराजकता का राज: भाजपा पर इमरान मसूद ने बोला तीखा हमला, दलितों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार को लेकर कह दी बड़ी बात
गौरतलब है कि कांग्रेस अब अन्य प्रदेशों में भी पीसीसी चीफ बदलने के मूड में लग रही है. हाल ही में पंजाब से भी पार्टी अध्यक्ष बदलने की चर्चा जोरों पर थी. पंजाब में भी यूपी के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व अब विजय इंद्र सिंगला को पंजाब ईकाई का अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रही है. इसकी घोषणा गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को हो सकती है.

