Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (26 सितंबर 2026) की खबरों में विराट कोहली बोले- 2027 में मेरा आखिरी वर्ल्डकप; SIR में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर; सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे; चुनाव आयोग बोला- SIR पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया प्रमुख रहा।

1. विराट कोहली बोले- 2027 में मेरा आखिरी वर्ल्डकप

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अपनी तैयारियों और भविष्य की योजनाओं पर तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। विराट कोहली ने कहा है कि 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने साफ कहा कि उनका लक्ष्य इस टूर्नामेंट में भारत को खिताब दिलाना है और इसके लिए वह अपना सबकुछ झोंकने को तैयार हैं।

पढ़े पूरी खबर…….

2. SIR में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

Special Intensive Revision (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू व डॉ. विवेक जोशी ने दिल्ली में बैठक की। बैठक में SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने, दावों-आपत्तियों और कमजोर वर्गों के लिए सहायता व्यवस्था को लेकर अहम फैसले लिए गए।

पढ़े पूरी खबर…….

3. सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे

देश में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाया है. रविवार 27 सितंबर 2026 को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी बैंक और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. इसके वावजूद भी मन में यह ख्याल उभरता है कि इस दिन प्राइवेट बैंक की क्या दिनचर्या रहेगी. आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

पढ़े पूरी खबर…….

4. चुनाव आयोग बोला- SIR पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों के बीच विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कथित मतभेद की खबरों के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। आयोग ने कहा है कि SIR समेत हाल के महीनों में लिए गए सभी महत्वपूर्ण फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः

CBSE Board Exam 2026-27 का शेड्यूल जारीः  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए List of Candidates (LOC) जमा करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों को छात्रों की जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। LOC में छात्र का नाम, माता-पिता या अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, विषय और अन्य जरूरी विवरण शामिल होंगे। (पूरी खबर पढ़े)

बंगाल के मिदनापुर में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्याः पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मेदिनीपुर में एक बार फिर बवाल हुआ है। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर (मिदनापुर) में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। मिदनापुर में (Midnapore) बीजेपी कार्यकर्ता शमशेर खान की लाठी-डंडों से हत्या की गई। हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर लगा है। बीजेपी कार्यकर्ता शमशेर खान की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। हिंसा को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।  (पूरी खबर पढ़े)

कुणाल घोष पर अंडे से हमला, कार का शीशा तोड़ाः टीएमसी विधायक कुणाल घोष पर अंडे से हमला हुआ है। ममता बनर्जी (amata Banerjee) के विधायक कुणाल घोष पर पश्चिम बंगाल के हुगली में हमला हुआ है। घटना उत्तरपाड़ा इलाके में उस समय हुई, जब घोष श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की जनसभा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लोगों ने कुणाल घोष की कार को घेर लिया और हमला कर दिया। लोगों ने कार पर अंडे से हमला किया और उन्हें काले झंडे दिखाए। हमले में गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। (पूरी खबर पढ़े)

मां के दूध में ‘जहर’ः नवजात बच्चे के लिए मां का दूध अमृत का समान माना जाता है। डॉक्टर भी वजात बच्चे के लिए मां का दूध सबसे सुरक्षित और पौष्टिक आहार मानते हैं। लिहाजा 6 महीने तक नवजात बच्चों को मां का दूध पिलाने की ही सलाह देते हैं। हालांकि आज के आधुनिक युग में सबकुछ मिलावटी हो चुका है तो मां का दूध भी इससे कैसे अछूता रह रह सकता है। अमित के समान समझे जाना वाला मां का दूध अब जहर बनता जा रहा है। ये चौंकाने वाला खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय यानी केजीएमयू ( KGMU) के अध्ययन में मां के दूध में हानिकारक रसायनों और धातुओं की मौजूदगी पाई गई। अध्ययन में स्तनपान कराने वाली 100 महिलाओं के दूध के नमूनों की जांच की गई। जांच में दूध में एफलाटॉक्सिन एम1 (aflatoxin M1) और ओक्राटॉक्सिन (ochratoxin) समेत कई हानिकारक रसायन मिले। साथ ही भारी धातुएं भी मिली हैं। (पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m