भारत में जब भी सोने की चमक और उसकी रिकॉर्ड खरीद की बात होती है, तो स्विट्जरलैंड का नाम सबसे पहले जेहन में आता है.
दुनिया भर में अपनी खूबसूरत वादियों, बैंकों और घड़ियों के लिए मशहूर इस यूरोपीय देश के पास अपनी जमीन पर एक भी सोने की खदान नहीं है
इसके बावजूद यह वैश्विक स्तर पर सोने का सबसे बड़ा निर्यातक देश बना हुआ है. भारत अपनी जरूरत का सबसे बड़ा हिस्सा इसी देश से आयात करता है.
जब दुनिया के अलग-अलग कोनों से कच्चा सोना निकाला जाता है, तो उसमें कई तरह की अशुद्धियां और दूसरी धातुएं मिली होती हैं.
इस कच्चे और अशुद्ध सोने को रिफाइन करके 99.9 प्रतिशत शुद्ध मानक बार या सिक्कों में ढालने का काम स्विट्जरलैंड की प्रतिष्ठित रिफाइनरियों में किया जाता है.
अक्टूबर में यहां दिखेगी पहली स्नो, बर्फबारी के दीवाने हो जाएं तैयार…