अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिशों को लेकर पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर मंगलवार को तेहरान पहुंचे थे. अमेरिका की पैरवी करने पहुंचा है पाकिस्तान. ईरान के चीफ सिक्यूरिटी चीफ मोहसिन रेजाई ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को अपना फैसला सुनाया. ईरान ने मंगलवार को कहा कि वह अपना एक ग्राम भी एनरिच्ड यूरेनियम किसी दूसरे देश नहीं भेजेगा.
ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिका की ओर से भरोसा बहाली के कदम और उसकी सभी शर्तें पूरी किए बिना बातचीत शुरू नहीं होगी.
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत फिर शुरू करने को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है. ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के लिए कड़ी शर्त रखी है. उसने साफ कहा है कि वह अपने संवर्धित यूरेनियम का एक ग्राम भी देश से बाहर नहीं भेजेगा.
पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर के ईरान पहुँचने के बाद तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर अमेरिका की मांग को लेकर चर्चा हुई, जिस पर ईरानी सिक्योरिटी चीफ ने कहा कि एक ग्राम यूरेनियम भी देश के बाहर नहीं भेजा जाएगा. ईरान के सिक्योरिटी चीफ मोहसिन रेजाई ने पाकिस्तान को साफ साफ बता दिया है कि जब तक अमेरिका उसकी मांगे पूरी नहीं करता है, तब तक वह उसके साथ कोई बातचीत नहीं करेगा.
रेजाई ने यह भी कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई के रुख के मुताबिक, हथियार बनाने के स्तर के करीब पहुंच चुके यूरेनियम को देश से बाहर नहीं भेजा जाएगा.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘यूरेनियम का एक भी ग्राम ईरान से बाहर नहीं भेजा जाएगा. अमेरिका विश्वास बहाली के लिए कदम उठाए बिना बातचीत नहीं होगी. यह प्रक्रिया ईरान की सभी शर्तों को पूरी तरह पूरा करने से शुरू होनी चाहिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

