Rajasthan News: राजस्थान के बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार देने वाला बड़ौदामेव-पनियाला एक्सप्रेस-वे अब जमीन पर तेजी से आकार लेने लगा है। ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, 6-लेन वाले इस ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट का करीब 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। सूत्रों की मानें तो एनएचएआई इसे इसी साल सितंबर तक यातायात के लिए खोलने की तैयारी में जुटा है।

दिल्ली-जयपुर की दूरी होगी कम
दरअसल, यह एक्सप्रेस-वे कोटपूतली के पनियाला से शुरू होकर बहरोड़, बानसूर, खैरथल और रामगढ़ होते हुए बड़ौदामेव के पास सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से कनेक्ट हो जाएगा। इस लिंक के शुरू होते ही दिल्ली और जयपुर का सफर, जो फिलहाल 3 घंटे तक ले लेता है, वह घटकर महज 1.5 से 2 घंटे रह जाएगा।
120 की स्पीड और जलेबी सर्किल का जादू
बता दें कि इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। सुरक्षा के लिए पनियाला, गाजूकी, जुगरावर और शीतल में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम लगाया जा रहा है। साथ ही गाजूकी में 20 हेक्टेयर में एक विशाल जलेबी सर्किल (Interchange) बनाया जा रहा है। किसानों के लिए हर 1-2 किलोमीटर पर अंडरपास दिए गए हैं, ताकि स्थानीय आवाजाही प्रभावित न हो।
अर्थव्यवस्था में आएगा 5000 करोड़ का निवेश
गौरतलब है कि करीब 2000 करोड़ की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र में 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश आने की उम्मीद है। वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में नौकरियों की बाढ़ आने वाली है। हालांकि, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर, थ्री-व्हीलर और बाइक जैसे दोपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
पढ़ें ये खबरें
- ‘मेरी उम्मीदवारी रद्द कराने की कोशिश’, ममता ने बीजेपी पर लगाए आरोप, बोलीं- ईवीएम में छेड़छाड़ करने की योजना बना रही है भाजपा
- कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी: मादा चीता ने 4 नन्हे शावकों को दिया जन्म, CM डॉ. मोहन समेत केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई
- अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता और नाबालिग भाई ने की थी हत्या, फिर कुएं में फेंका था शव
- गौरेला दौरे पर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, कहा- पहले हिंसक घटनाओं के लिए जाना जाता था असम, आज राज्य में शांति, समृद्धि और विकास का माहौल, पिछली बार से अधिक सीटें जीतेगी BJP
- चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं, भाजपा के इशारे पर… SIR को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, लगाए गंभीर आरोप

