अमृतसर. लुधियाना में दशहरे की धूम मची हुई है। शहर के दरेसी ग्राउंड में 121 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। इतने बड़े रावण को बनाने में आगरा के कारीगरों को 2 महीने का समय लगा। कारीगरों ने बांस, कपड़े और कागज का उपयोग कर इसे तैयार किया है।
खास बात यह है कि यह रावण वाटरप्रूफ कागज से बनाया गया है, जिससे बारिश में भी यह खराब नहीं होगा। इसकी मूंछों से आतिशबाजी निकलेगी, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण होगी।
लुधियाना में कई जगहों पर रावण दहन की तैयारी है। लोग अपने घरों में दहन के लिए 500 से 5000 रुपये तक के रेडीमेड रावण पुतले खरीद रहे हैं। आगरा के कारीगरों ने शहर के कई मेलों में रावण पुतले बनाने का ठेका लिया है। कारीगरों का कहना है कि एक पुतला तैयार करने में कई महीनों का समय और मेहनत लगती है।
दरेसी में यातायात व्यवस्था
दरेसी इलाके में दशहरा मेले के चलते दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। दरेसी जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे। प्रशासन ने मेले के लिए तीन पार्किंग स्थल तैयार किए हैं, जिनमें कपूर अस्पताल, मल्टी-स्टोरी पार्किंग और नगर निगम जोन-ए की पार्किंग शामिल हैं। लोग इन स्थानों पर अपने वाहन पार्क कर सकते है।
- CG Morning News : मुख्यमंत्री साय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात… कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आज… IIIT का दीक्षांत समारोह, 553 छात्रों को मिलेगी डिग्री… पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन आज से शुरू…
- बक्सर के युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका, ITI कैंपस में जुटेंगी नामी कंपनियां, ऐसे होगा सिलेक्शन
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली हाई कोर्ट: BCD चुनाव में 100% आरक्षण स्वीकार्य नहीं, दिल्ली में सभी संपत्तियों की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, DPS द्वारका फीस विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने स्कूल को लगाई फटकार, केंद्र का दिल्ली को बड़ा तोहफा, अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों के लिए बड़ी राहत, Delhi-Dehradun Expressway: अब सिर्फ 2.5 घंटे में दिल्ली से देहरादून
- MP में अप्रैल महीने में आंधी-बारिश का दौर: आज 18 जिलों में पानी गिरने के आसार, यहां ओलावृष्टि का अनुमान
- ‘मैं शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को धन्यवाद…’ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर का क्रेडिट पाकिस्तान को क्यों दिया? जानें इस सीजफायर में पाक का क्या रहा रोल

