रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली। जिले के डिहवा मजरे कंदराँवां गांव में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। चार वर्षीय मासूम आर्यन, उमेश कुमार का बेटा, घर के ठीक बाहर खेलते समय पास ही बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

घर में पसरा मातम

हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है, जबकि परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं।जानकारी के अनुसार, बच्चा घर के दरवाजे पर खेल रहा था। घर के समीप एक गड्ढा था जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था,खेलते-खेलते वह गड्ढे की ओर बढ़ गया और पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा। दुर्भाग्य से उस समय आसपास कोई नहीं था, जिससे तत्काल मदद नहीं मिल सकी।

READ MORE: जमीन खा गई या आसमान निगल गया! तीन माह से व्यक्ति लापता, बेटी की शादी को लेकर बढ़ी चिंता

काफी देर बाद जब बच्चे की आवाज बंद हो गई, तो परिजनों को शक हुआ। खोजबीन में गड्ढे में बच्चे को देखकर वे सदमे में आ गए। उन्होंने जल्दबाजी में उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।