अमृतसर। अमृतसर में बड़ी वारदात होने वाली थी, जो पुलिस के सूझबूझ के कारण टल गई। बड़ी गैंगवार की तैयारी में जुटे गैंगस्टरों की छह विदेशी पिस्तौल, ग्यारह मैगजीन और 111 कारतूस सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी घटना को नाकाम कर दिया है। उक्त हथियार किस गैंग के सदस्यों तक पहुंचाए जाने थे, इस बारे में अभी तक पता नहीं लग सका है।
पुलिस ने आरोपित के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार की शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी आदित्य वारियर और डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा ने पकड़े गए आरोपित की पहचान अमृतसर (देहात) पुलिस के तरसिक्का थाने के अधीन पड़ते गांव डेयरी वाल निवासी अमरबीर सिंह के रूप में बताई है। एसपी ने बताया कि इनपुट मिले थे कि अमरबीर सिंह को पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन से हथियारों की खेप भेजी गई है, जिसे आरोपित ने अपने कब्जे में रखा है और वह मंगलवार को हथियारों को ठिकाने लगाने की फिराक में है।

इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर अमरबीर को काबू कर लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से छह ग्लाक पिस्तौल, ग्यारह मैगजीन और 111 कारतूस बरामद किए हैं। इनमें 91 कारतूस 30 बोर और 20 कारतूस नाइन एमएम के हैं।
- ‘अचार का कुआं’ बना काल: फैक्ट्री मालिक और बेटे की दम घुटने से मौत, दिल्ली की नांगलोई में हुआ ये दुखद हादसा
- सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर
- बिहार में देश की पहली हेरिटेज सुरंग, CM नीतीश ने किया पटना के दो म्यूजियमों को जोड़ने वाली अंडरग्राउंड टनल का शुभारंभ
- रंग पंचमी पर महाकाल की शरण में मोहन: मुख्यमंत्री ने दंडवत होकर भगवान महाकालेश्वर को किया प्रणाम, परंपरागत महाकाल की गेर का किया ध्वज पूजन
- मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधी, गैस कटर से उड़ाया SBI का एटीएम, सोती रही पुलिस, लुटेरे लाखों ले उड़े!

