बरनाला। बरनाला के महल खुर्द गांव में आज सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई। एक निजी कंपनी की मिनी बस अचानक अपना संतुलन खो बैठी और बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के समय बस में कई बच्चे सवार थे, जिनमें से लगभग 14 छात्र-छात्राएं घायल हो गए हैं। वही दो की हालत खराब है।
राहगीरों की मदद
जैसे ही बस शोर सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग और सड़क से गुजर रहे राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस के अंदर फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें तुरंत कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचाया। बच्चे इस दौरान बहुत डर गए थे किसी को समझ नहीं आ रहा था कि खुद को कैसे बचाएं।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने घायलों का ईलाज करना शुरू कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि ज्यादातर बच्चों की हालत ठीक है, पर दो बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए बरनाला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी विद्यार्थियों का इलाज फिलहाल महल कलां के अस्पताल में ही चल रहा है। इस हादसे का शिकार होने वालों में नर्सिंग कॉलेज और सरकारी हाई स्कूल महल खुर्द के विद्यार्थी शामिल हैं।

नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं में हरप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, मनदीप कौर, अनु रानी और नेहा कौर को चोटें आई हैं। इनके साथ ही सरकारी हाई स्कूल महल खुर्द में पढ़ने वाले छात्र सुखवीर सिंह, महकप्रीत कौर, किरणजीत कौर, रमनदीप कौर, गगनदीप कौर, खुशदीप कौर, सुहाना और गगनदीप कौर भी इस हादसे में घायल हुए हैं।
- सगी बहनों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब : स्कूटी में गांजा बिक्री करते पुलिस ने दबोचा, 5.98 लाख कैश के साथ 15 लाख की संपत्ति जब्त
- महाकाल मंदिर में फर्जी IAS की कोशिश नाकाम: सिविल एविएशन में संयुक्त सचिव बताकर की सर्किट हाउस बुकिंग, भस्म आरती से पहले खुली पोल
- मुसीबत का सफरः यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाइवे पर पलटी, 20 लोगों का जो हाल हुआ…
- MI vs RCB IPL 2026: बेंगलुरु ने मुंबई को उसके घर में दी शिकस्त, 18 रन से जीता मुकाबला, सुयश शर्मा ने झटके 2 विकेट
- आशिक ने मचाया मौत का तांडव: पहले गर्लफ्रेंड का रेता गला, फिर मौत को लगाया गले
