दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक प्राइवेट बस में आग लगने से 25 वर्षीय हेल्पर सुनील की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना की प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया गया है कि आग अगरबत्ती जलाने के कारण लगी। पुलिस ने बताया कि सुनील रात में बस में ही सोता था और उस समय मच्छरों को भगाने के लिए अगरबत्ती जलाई जा रही थी। आग लगने के तुरंत बाद बस में बड़ा नुकसान हुआ और सुनील गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह माना जा रहा है कि आग अगरबत्ती जलाने के कारण लगी और धीरे-धीरे पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि सुनील को बस से बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जारी रखी है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

पूरी बस जल चुकी थी

सुनील का जले हुए शव को दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, पूरी बस लगभग जल चुकी थी। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और सुनील का शव बाहर निकाला गया।

मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में प्राइवेट बस में लगी आग के दौरान स्थानीय निवासी विजय ने बताया कि रविवार रात करीब 12:30 बजे उन्होंने देखा कि बस आग की लपटों में घिर चुकी थी। विजय ने कहा, “मैंने तुरंत दमकलकर्मियों को फोन कर दिया। जब वे रात 12:45 बजे पहुंचे, तो उन्होंने बस की खिड़कियां तोड़ दीं। तब तक पूरी बस आग में लिपटी हुई थी। हमें बताया गया कि बस के अंदर सो रहा व्यक्ति सफाईकर्मी था। इसके बाद बस के ड्राइवरों को भी बुलाया गया।” दमकलकर्मियों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन सुनील को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने हादसे की पूरी जांच शुरू कर दी है।

बस का रजिस्ट्रेशन नंबर हरियाणा का

बताया गया है कि बस का मालिक विजय कुमार (46) है और बस का रजिस्ट्रेशन नंबर हरियाणा का था। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में लगी है कि आग अगरबत्ती जलाने के कारण लगी थी या फिर किसी तकनीकी खराबी के चलते ऐसा हुआ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m