Breaking News: भुवनेश्वर. आईपीएस अधिकारी डी.एस. कुट्टे (IPS DS Kutte) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है. वे बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के आईजी के रूप में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देंगे. इस संबंध में केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव को पत्र भेजा है. वर्तमान में डी.एस. कुट्टे गृह विभाग में ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) के रूप में कार्यरत हैं.

दो दिन पहले ही एक अन्य चर्चित और विवादास्पद आईपीएस अधिकारी आशीष सिंह को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था. उन्हें अर्धसैनिक बल इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) में आईजी के पद पर नियुक्त किया गया है. भारत सरकार ने अधिसूचना जारी कर बताया कि वे पांच साल के लिए इस प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- CG Crime News : कथा वाचक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
- पत्नी ने ससुराल आने से मना किया तो टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों तक चला ड्रामा, फिर…
- उज्जैन में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’, प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान पर होगा वैश्विक मंथन, CM डॉ. मोहन होंगे शामिल
- CG News : हॉस्टल में मोबाइल को लेकर विवाद, 5 छात्राओं ने पिया फिनाइल
- गांजा बेचने पर मजबूर करती थी महिला, मना करने पर रची खूनी साजिश, बेटे के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत

