मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल के बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर शख्स की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक कार के अंदर ड्राइवर सीट पर मिला। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने आत्महत्या की या कार के भीतर दम घुटने से उसकी मौत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल के बेसमेंट पार्किंग में कार के अंदर मिले शख्स की मौत को लेकर शुरुआती जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत हार्ट स्ट्रोक की वजह से होने की आशंका है। मृतक की पहचान नोएडा निवासी 42 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी। मामले में आगे की जांच जारी है।
नोएडा सेक्टर-39 थाना के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल के अनुसार रविवार तड़के करीब चार बजे एक मारुति ईको वैन को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एसयूवी ने टक्कर मार दी। हादसा नोएडा में हुआ। पुलिस के मुताबिक वैन में आशा देवी रवि, राजाराम, रीना और श्रीपाल सवार थे। दुर्घटना के बाद सभी को नोएडा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।
CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
पुलिस के अनुसार बेसमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना कैसे हुई। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि ड्राइवर ने आत्महत्या की, उसकी हत्या की गई या फिर कार के शीशे बंद होने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हुई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


