किसान रणजोध सिंह के बाद अब एक और किसान ने किसान आंदोलन के बीच सल्फाज खा कर जान दी है। वह शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल था और वही पर उसने सल्फाज खाया है। आंदोलन मे बैठे किसान का नाम रेशम सिंह बताया जा रहा है जो कि तरनतारन के जिले पहूविंड का रहने वाला है।
इस मामले में किसान नेता तेजबीर सिंह ने बताया कि रेशम सिंह शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 11 महीने से आंदोलन के बाद सरकार की ओर से कोई समाधान न आने के कारण नाराज था। वह काफी दिनों से बेहद विचलित था। उसकी हालत काफी गंभीर थी लेकिन अब आई जानकारी के अनुसार, किसान की मौत हो गई है।
लंगर स्थल में खाया था सल्फाज
किसानों का कहना है कि सुबह लंगर स्थल के पास ही किसान ने सल्फास खा लिया था। इस बारे में जैसे ही किसानों को पता चला तो उन्होंने तुरंत ही मौके पर उसे प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन अब किसान की मौत हो गई है।

इसके पहले भी एक की हुई मौत
इससे पहले भी 14 दिसंबर को किसान रणजोध सिंह ने भी सल्फास निगल लिया था। वह किसान दिल्ली कूच न करने से नाराज हुआ था लेकिन 4 दिन बाद उसकी पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई थी।
- कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा : दो टेलरों की जोरदार टक्कर में चालक की मौत, दूसरा केबिन में फंसा
- पति-पत्नी का झगड़ा पहुंचा लोक अदालत, फिर ऐसा क्या हुआ कि भावुक हो गया माहौल?
- गाजियाबाद में डॉग को लिफ्ट में ले जाने पर बवाल, टीचर से मारपीट का CCTV वायरल
- नर्मदा घाटी में कुषाण कालीन गणेश प्रतिमाओं के मिले साक्ष्य, संग्रहालय में संरक्षित हैं चार दुर्लभ मूर्तियां
- हरियाणा में फिर हड़ताल की आहट, कर्मचारियों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम



