लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बजट पर चर्चा चल रही है। दो और सीनियर मंत्री आज स्पीकर से भरे सदन में डांट खाए हैं। विधानसभा में कार्यवाही के दौरान उस समय दिलचस्प स्थिति बन गई जब प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बीच संवाद चर्चा का विषय बन गया।

पद पर रहने का क्या औचित्य

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने स्पीकर के विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यों के लिए स्वयं फोन कर पहल की और काम भी करवाया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर काम नहीं करवाना है तो पद पर रहने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि काम करवाना सरकार और मंत्रियों की जिम्मेदारी है, इसे गिनाने की जरूरत नहीं है।

READ MORE: सरकार, संघ और सत्ता में वापसी की रणनीतिः CM योगी और मोहन भागवत के बीच मीटिंग, 2027 में साइकिल को ‘पंचर’ करने का बना प्लान!

मंत्री नरेंद्र कश्यप को लगाई फटकार

दिनेश प्रताप के अलावा स्पीकर सतीश महाना ने मंत्री नरेंद्र कश्यप को भी फटकारा। स्पीकर के मना करने के बाद भी बोले चले जा रहे थे मंत्री। स्पीकर ने कहा बैठ जाइए वरना माइक बंद करवा दूंगा। बता दें कि सतीश महाना विधि पूर्वक और संसदीय तरीके से सदन चलाते हैं। उनकी देश भर में बड़ी ख्याति है कि यूपी की विधानसभा को सबसे बेहतर तरीके से वो संचालित करते हैं। जहां की निष्पक्षता की विपक्ष से लेकर मीडिया तक में तारीफ होती है।