जालंधर में सुबह-सुबह दानिशमंदा की स्पोर्ट्स फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग चारों तरह फैल गई। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों को मौके पर बुलाना। पहले एक दो गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी थी लेकिन उसके बाद देखते ही देखते यह आग विकराल रूप ले ली। घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है।
आग लगने की घटना का कारण अभी सामने नहीं आया है। लेकिन इस आगजनी से फैक्ट्री का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। आग इतनी भयानक थी कि लगातार फायर ब्रिगेट की गाड़ियां लगानी पड़ी। आसपास के इलाके में इस आगजनी से अफरातफरी मच गई थी। भयानक आग को देखते हुए लोग डर गए थे।

फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। इसकी जांच चल रही है। पर इस आगजनी के दौरान फैक्ट्री में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगने के कारण कितना नुकसान हुआ है अभी इसका भी पता नहीं चला है।
- गृह निर्माण ऋण गबन मामला : सहकारी आवास संघ भोपाल का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार, 7 अप्रैल तक पुलिस रिमांड भेजा गया
- पति-पत्नी के झगड़े का खौफनाक अंजाम: पड़ोसन के घर के सामने पति ने पेट्रोल डालकर किया अग्निस्नान, मौत, पत्नी और पड़ोसन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग
- गांधी सेतु से गंगा में कूदे युवक का शव बरामद, 24 घंटे बाद SDRF को मिली सफलता, परिवार में मातम
- जिंदा जल गई 2 जिंदगीः चूल्हे में बन रहा था खाना, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मां-बेटी की जलकर हो गई मौत, 14 घर जलकर हो गए खाक
- Raipur News : खनिज विभाग ने 4 क्रेशर को किया सील, संचालकों को जारी किया नोटिस
