कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में बढ़ते डॉग बाइट के मामलों और मरीजों की सुविधा को देखते हुए गजराराजा मेडिकल कॉलेज ने मरीजों के हित में बड़ा कदम उठाया है, जिसके चलते अब जया आरोग्य अस्पताल समूह में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए मरीजों को ओपीडी समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें यह सुविधा अब 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। मेडिकल कॉलेज मैनजमेंट ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है।
24 घंटे वैक्सीनेशन की व्यवस्था शुरू
अस्पताल में डाग बाइट के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जनवरी से लेकर अभी तक 5 हजार से ज्यादा डॉग बाइट केस आये है। कई बार मरीज ओपीडी समय खत्म होने के बाद अस्पताल पहुंचते थे, जिससे उन्हें समय पर टीका लगने में परेशानी होती थी। इस परेशानी को खत्म करने के लिए 24 घंटे वैक्सीनेशन की व्यवस्था शुरू की गई है।
रेबीज जैसी घातक बीमारी में टीकाकरण जरूरी
बता दें कि 24 घण्टे इंजेक्शन लगाने के लिए अलग अलग जगह भी तय की गई है। ओपीडी समय के दौरान मरीजों को पहले की तरह कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओपीडी में जाकर टीका लगवाना होगा। ओपीडी खत्म होने पर इमरजेंसी में आने वाले मरीज सीधे कैजुअल्टी में जाकर वैक्सीनेशन करा सकेंगे। इस कदम से मरीजों को राहत मिलेगी, क्योंकि रेबीज जैसी घातक बीमारी में समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी होता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


